दिनांक 24.2.26 को हमारे विभाग के माननीय मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी द्वारा प्रदेश के समस्त आईटीआई संस्थानों के साथ “कौशल संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के माननीय सचिव, निदेशक महोदय सहित सभी उच्चाधिकारी, समस्त प्रधानाचार्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने खुलकर अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं। माननीय मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी एवं अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
यह संवाद विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने तथा कौशल विकास को अधिक प्रभावी एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रशिक्षार्थियों को अपनी बात सीधे उच्च स्तर तक रखने का अवसर प्राप्त हुआ।





