Govt. ITI Haldwani, Uttarakhand

दिनांक 29 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी में टाटा स्ट्राइव बीएमएस द्वारा प्रोजेक्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे अपर निदेशक प्रशिक्षण श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण श्री मनमोहन कुड़ियाल,संयुक्त निदेशक कुमाऊं मंडल श्री मयंक अग्रवाल, एवं संस्थान के प्रधानाचार्य श्री नितिन कुमार शर्मा, कार्यदेशक श्री मोहन सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में संस्थान के व्यवसाय फिटर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा पोस्टर प्रतियोगिता में व्यवसाय इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं मैकेनिक मोटर व्हीकल के प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।