राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी में आयोजित Skill & Spirit District Fest में प्रशिक्षार्थियों ने अपने कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन संयुक्त निदेशक श्री मयंक अग्रवाल के दिशा निर्देशन में संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा युवाओं के तकनीकी विकास और प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार त्रिपाठी अपर निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन द्वारा आयोजन की प्रसंशा करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में करने हेतु प्रोत्साहित किया गया I












