Govt. ITI Haldwani, Uttarakhand

दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी में झंडारोहण के उपरांत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्किल एव स्पिरिट फेस्ट 2025 के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रतिभाग करने वाले एवं प्रधानाचार्य महोदय की पहल पर पहली बार आयोजित की गई अर्धवार्षिक परीक्षा जनवरी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों एवं उनके व्यवसाय अनुदेशकों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर संयुक्त निदेशक महोदय श्री मयंक अग्रवाल, संस्थान के प्रधानाचार्य श्री नितिन कुमार शर्मा, संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।