Govt. ITI Haldwani, Uttarakhand

          दिनांक 05/02/2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम (NAPS) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न इस्टेब्लिशमेंट से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य श्री नितिन शर्मा द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम केवल संस्थान से पासआउट प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए भी अत्यंत लाभकारी योजना है, जिससे उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होता है।
इस कार्यशाला में विभिन्न सेक्टर की 5 कंपनी द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के 20 प्रशिक्षार्थियों तथा 1 कंपनी का NAPS पोर्टल पर पंजीकरण किया गया |
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य श्री नितिन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।साथ ही संस्थान के कार्यदेशक श्री रोहित वर्मा कार्यदेशक के द्वारा अपने बहुमूल्य विचार इस कार्यशाला में रखे।इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के ATPO (प्लेसमेंट ऑफिसर)श्री ललित मोहन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ललिता पांगती द्वारा किया गया। वहीं NAPS से संबंधित ऑनलाइन कार्यों की महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी श्रीमती भावना पंत द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक सुरेश बैरागी, गणेश रावत, पंकज कुमार, महेश सिंह आदि उपस्थित रहे।